कोलंबो, 22 अगस्त (भाषा) श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि 76 वर्षीय विक्रमसिंघे पर सितंबर 2023 में अपनी पत्नी मैत्री के एक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने के वास्ते सार्वजनिक धन का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने यात्रा पर खर्चे के बारे में पहले उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी।