चंडीगढ़, 28 फरवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई जिससे दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में इस अवधि में 10.9 मिमी बारिश हुई।
पंजाब के अमृतसर में 17.5 मिमी, लुधियाना में 5.8 मिमी, पटियाला में 7.2 मिमी, बठिंडा में एक मिमी, फरीदकोट में 6.1 मिमी, गुरदासपुर में 20.7 मिमी, फिरोजपुर में 10.5 मिमी, होशियारपुर में 20.5 मिमी और मोहाली में तीन मिमी वर्षा हुई।
हरियाणा के अंबाला में 6.2 मिमी, हिसार में 2.8 मिमी, करनाल में चार मिमी और रोहतक में 0.6 मिमी बारिश हुई।
चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में बृहस्पतिवार की तुलना में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिर गया।