हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे बिरला

0
2024_6image_16_31_382232459ombirla

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा की 15वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के सभापति, संसद सदस्य और विषय विशेषज्ञ हरियाणा विधानसभा के सदस्यों को विभिन्न विषयों पर जानकारी देंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य सरकार के मंत्री और विधानसभा के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के सदस्यों के लिए इस प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन लोकसभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा हरियाणा विधानसभा सचिवालय के सहयोग से किया जा रहा है।

वर्ष 1981 में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित पहले प्रबोधन कार्यक्रम के बाद से ‘प्राइड’ ने अब तक 70 प्रबोधन पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें राज्य विधानसभाओं के 5032 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *