भारत ने हासिल की 100 गीगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशी

0
Untitled-3

नयी दिल्ली,  केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने 100 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का मील का पत्थर हासिल कर लिया है। उन्होंने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के देश के लक्ष्य को रेखांकित किया।

जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने 100 गीगावाट सौर क्षमता का ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है। यह उपलब्धि स्वच्छ, हरित भविष्य के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता से प्रेरित है।”

इससे पहले, भारत ने 2022 तक 100 गीगावाट सौर ऊर्जा सहित 175 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने की योजना बनाई थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन लगने के कारण इसे हासिल नहीं किया जा सका।

पोस्ट के अनुसार, भारत ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के शासन के दौरान 2004-14 के दौरान 2.82 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ी थी। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 2014 से 2025 के कार्यकाल में 100 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *