हरियाणा चुनाव : कांग्रेस की विनेश फोगाट जुलाना सीट से पिछड़ीं

0

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाने के बाद अब पिछड़ती दिख रही हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली।

फोगाट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी योगेश कुमार से 3,641 मतों के अंतर से पीछे हैं।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 48 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 33 सीट पर आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *