नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुईं पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स

0
dewdeeeeee444

लॉस एंजिलिस, 13 अप्रैल (एपी) दिग्गज पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स शराब और मादक पदार्थों के प्रभाव में वाहन चलाने (डीयूआई) के संदेह में अपनी गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुई हैं।

स्पीयर्स के एक प्रतिनिधि ने रविवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को भेजे एक ईमेल में बताया कि ब्रिटनी (44) ने स्वेच्छा से केंद्र में अपना पंजीकरण कराया है।

कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (सीएचपी) के अनुसार, पांच मार्च को अधिकारियों को सूचना मिली थी कि वेंचुरा काउंटी में यूएस 101 पर एक बीएमडब्ल्यू कार बेहद तेज गति और अनियंत्रित तरीके से जा रही है।

प्राधिकारियों ने बताया कि इसी क्षेत्र में रहने वाली स्पीयर्स को मौके पर शराब और मादक पदार्थों के सेवन के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें काउंटी जेल ले जाया गया और कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया था।

जांचकर्ताओं ने यह मामला डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय को सौंप दिया है, जो चार मई को निर्धारित अदालती सुनवाई से पहले स्पीयर्स के खिलाफ आरोपों पर फैसला करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *