अगर गुस्सा आ रहा हो तो

0
sewdew

घर हो या आफिस, गुस्सा तो कहीं भी आ सकता है। जब मन माफिक काम न हो, मन माफिक लाभयश न मिले तो गुस्सा आना प्राकृतिक रूप से सही है पर कभी कभी गुस्सा इतना अधिक होता है कि काबू पाना मुश्किल हो जाता है और वो जाने अनजाने फूट पड़ता है। यह हालात कहीं भी पैदा हो सकते हैं आफिस हो या घर।
जब आपको लगे कि गुस्से पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल है तो सिर्फ 20 सेंकड निकालें। अपने गुस्से को शांत करने के लिए ऐसे करें:-
. अपनी मनपसंद चीज के बारे में सोचना शुरू करें, अपने पसंदीदा दोस्त की फोटो सामने लाएं जो आपके साथ हंस कर बातें कर रहा है।
. गहरी सांस लें। जब सांस बाहर फेंकें तो सोचें और महसूस करें कि गुस्सा भी हर सांस में बाहर निकल रहा है।
. प्रयास कर दूसरे कामों में स्वयं को इंवाल्व करें ताकि ध्यान वहां से हट जाए।
. किसी प्रिय मित्रा से फोन पर बात करें ताकि गुस्सा थोड़ा कम हो जाए।
. अधिक गुस्से से भरे हैं और कहीं निकाले बिना चैन नहीं पड़ रहा तो वाशरूम में चले जाएं और थोड़ा बड़बड़ा लें। काफी हद तक गुस्से का आवेग निकल जाएगा।
. अगर फिर भी मन ने ठाना है कि सामने वाले को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी है तो सम्मानजनक तरीके से अपनी बात कहें। बात पहले सोच लें कि क्या कहना है। शब्दों का चयन ठीक रखें।
. वैसे गुस्सा दबाना भी ठीक नहीं पर थोड़ा संभल कर बात करेंगे तो गुस्सा शांत हो जाएगा। फटने वाली स्थिति से बचें।
. अगर अधिक गुस्सा आ रहा है तो वहां से उठ कर चले जाएं।
. कभी कभी गलतफहमी के शिकार होने पर गुस्सा अधिक आता है, पहले यह देख लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *