अमेरिका के साथ वार्ता विफल होने के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद से रवाना

0
20260411540F

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (एपी) अमेरिका के साथ वार्ता विफल होने के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी से रवाना हो गया है। यह जानकारी ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रविवार को दी।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘‘दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारे विचारों में मतभेद’’ के कारण अमेरिका के साथ वार्ता विफल हो गई।

अमेरिका और ईरान के बीच व्यापक वार्ता 21 घंटे तक चली। दोनों देशों ने बातचीत के लिए आठ अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *