जयपुर, 12 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सुबह की सैर के दौरान जयपुर स्थित अपने सरकारी आवास के पास आमजन से संवाद किया।
शर्मा लोक भवन रोड पर टहलते हुए लोगों से मिले और उनसे बातचीत की। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और नियमित व्यायाम के महत्व पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोज़ाना अपने लिए कुछ समय निकालना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुबह की सैर जैसी गतिविधियां दिनभर ऊर्जा और ताजगी बनाए रखने में मदद करती हैं।
इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों समेत स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के साथ चलते दिखाई दिए। कई लोगों ने इस मौके पर उनके साथ ‘सेल्फी’ भी ली।