‘डकैत: ए लव स्‍टोरी’ में नजर आएंगे, अदिवी शेष

0
sdfr3wde2333

तेलुगु सिनेमा के मशहूर एक्‍टर डायरेक्‍टर और स्क्रिप्‍ट राइटर अदिवी शेष एक्शन और सस्पेंस थ्रिलर फिल्‍मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

17 दिसंबर 1984 को हैदराबाद में पैदा हुए अदिवी शेष का पालन-पोषण संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रांत कैलिफोर्निया के बर्कले में हुआ था। उनके पिता भारत चंद्र अदिवी जाने माने डॉक्‍टर हैं। उनकी एक छोटी बहन भी है जो वर्तमान में अमेरिका में डॉक्टर है।

अदिवी शेष ने फिल्म सोंथम (2002) के एक छोटे गेस्‍ट रोल के जरिए अपनी एक्टिंग पारी की शुरुआत की। इसके बाद फिल्‍म ‘कर्मा’ (2010) के साथ मुख्य अभिनेता और निर्देशक के रूप में अपनी फिल्मी शुरुआत की।  

उसके बाद ‘पंजा’ (2011), ‘बालुपु’ (2013), और ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) डोंगाटा (2015), क्षणम (2016), अमी थुमी (2017), गुडाचारी (2018), इवारू (2019), मेजर (2022), और एचआईटी: द सेकंड केस (2022) जैसी फिल्‍मों की भूमिकाओं के लिए उन्हें  जबर्दस्‍त पॉपुलेरिटी मिली। 

फिल्‍म ‘बालुपु’ (2013) में भी वे विलेन के रोल में थे। फिल्‍म किस (2013) में अभिनय और निर्देशन किया। लेडीज़ एंड जेंटलमेन (2015) और डोंगाटा (2015) में मुख्य भूमिका निभाई।  

क्षणम (2016) में अभिनय के साथ फिल्म के निर्देशक रविकांत पेरेपु के साथ मिलकर कहानी और पटकथा लिखी । वह ‘साइज़ ज़ीरो’ (2015) और कार्थी अभिनीत ‘ऊपिरी’ (2016) के कैमियो किरदारों में नजर आए।

‘अमी थुमी’ (2017) में नजर आए। फिल्‍म ‘गुडाचारी’ (2018) को उन्होंने लिखा और शशि किरण टिक्का ने डायरेक्ट किया था।

सामंथा अक्किनेनी अभिनीत ‘ओह! बेबी’ (2019) के स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए। वेंकट रामजी द्वारा लिखित और डायरेक्टेड सस्पेंस थ्रिलर ‘इवारू’ (2019) की।   

इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा हिट: द सेकंड केस (2022) में लीड रोल किया। यह फ़िल्म भी क्रिटिक्स के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही।

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक फ़िल्म मेजर (2022), कमर्शियल हिट होने के साथ-साथ जमकर तारीफ़ मिलीं।  

इस समय दो  फिल्मे ‘डकैत: ए लव स्‍टोरी’ और ‘जी 2’ कर रहे हैं। ‘डकैत: ए लव स्‍टोरी’ में वह एक देसी, ग्रामीण और भावनाओं से भरे किरदार में नज़र आएंगे। वहीं ‘जी 2’ में उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग है। इसमें वह एक स्मार्ट, स्टाइलिश और ग्लोबल इंटेलिजेंस स्पाई के रूप में नज़र आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *