5 जून 1983 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में पैदा हुए अमित साध की पढ़ाई-लिखाई लखनऊ में हुई। उन्होंने ला मार्टिनियर कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। उनके पिता राम चंद्र डोगरा नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर थे।
महज 16 साल की उम्र में अमित ने अपने पिता को खो दिया। उसके बाद उनकी जिंदगी में सबकुछ बदल गया। ऐसे में आर्थिक तंगी के कारण उन्हें दिल्ली जाकर काम तलाशना पड़ा।
21 साल की उम्र में अमित साध एक्टर बनने का ख्वाब लिए मुंबई आ गये। यहां आने के बाद सबसे पहले उन्होंने एक ऑस्कर विनर डायरेक्टर की हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन बात नहीं बनी।
हर कदम पर अमित को मुंबई में सिर्फ ठोकरें ही मिलीं। एक्टिंग नहीं आने के इल्जाम के साथ उन्हें हर जगह रिजेक्ट कर दिया जाता था । फिर एक दिन उनकी किस्मत उस वक्त पलटी जब एक ऑडिशन के बाद नीना गुप्ता के शो ‘क्यों होता है प्यार’ (2002-2003) के हीरो के लिए उन्हें चुन लिया गया।
यह टीवी शो ऑडियंस को खूब पसंद आया लेकिन इसके बाद भी अमित के आगे का सफर आसान नहीं हो सका लेकिन हर दिन खुद को बेहतर बनाते हुए, जीवन में आई हर चुनौती से लड़कर अमित ने अपनी एक अलग पहचान बनाई।
साल 2002 से साल 2007 तक अमित ने ‘क्या हादसा क्या हकीकत’ (2003), ‘आवाज- दिल से दिल तक’ (2003-2004), ‘कोई दिल मे है’ (2004) और ‘कोहिनूर’ (2005 जैसे ढेर सारे टीवी शो में काम किया। दर्शकों ने भी उन पर भरपूर प्यार लुटाया।
अमित रियलिटी शो ‘नच बलिए 1’ (2005) और ‘फीयर फैक्टर इंडिया’ (2007) के ऑरिजिनल सीजन में थे। उस दौरान सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 1’ (2006-2007) में उन्हैं उन्हें पार्टिसिपेट करने का अवसर भी मिला।
अमित साध ने फिल्म ‘फूंक 2’ (2010) से हिंदी सिने जगत में कदम रखा लेकिन फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘मैक्सिमम’ (2012) मिली लेकिन इसका हाल और भी बुरा रहा।
फिर अमित फिल्म ‘काई पो छे’ (2013) में ओमी शास्त्री का किरदार मिला । इसके लिए अमित साध ने जमकर मेहनत की थी और ऑडियंस ने उनकी मेहनत का फल जबर्दस्त प्रशंसा के रूप में उन्हें दिया ।
उसके बाद जो हुआ, वो सबके सामने है। वो सलमान खान और अनुष्का शर्मा की ‘सुल्तान’ (2016) में एक टीम ओनर के किरदार में थे। अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ (2018) में एक हॉकी प्लेयर बने नजर आए। ‘सुपर 30’ (2019) में वे जर्नलिस्ट रघुनाथ बने थे।
टीवी के छोटे पर्दे से निकलकर अमित साध ने इन 16 सालों में कई बेहतरीन फिल्में कीं। पिछले कुछ समय से ओटीटी पर भी अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक हर प्लेटफार्म पर एक से बढ़कर एक विविधतापूर्ण प्रदर्शन देकर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है ।
अमित ने साल 2018 में पहली बार वेब सीरीज ‘ब्रीथ’ के जरिए ओटीटी का रूख किया। उसके बाद वे इस सीरीज के अगले सीजन ‘ब्रीथ: इन टू द शैडो’ (2020-2022) में नजर आए।
इस सीरीज में उनके व्दारा निभाये गये कबीर सावंत के रोल को खूब पसंद किया गया। इसके लिए उन्हैं बेस सपोर्टिंग एक्टर (मेल) (ड्रामा सीरीज) केटेगरी में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड मिला।
अमित ‘अवरोध’ (2020), ‘जीत की जिद’ (2021) ‘सात कदम’ (2021) और ‘दुरंगा’ (2022-2023) जैसी वेब सीरीज कर चुके हैं।
अमित साध ईशा देओल के साथ सचिन श्रॉफ के निर्देशन में बन रही कॉप ड्रामा फिल्म ‘मैं’ में एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभा रहे है।
