मां का अधिक वजन दे सकता है बच्चे को मोटापा

0
xcdwswqw

अभी तक विशेषज्ञों का मानना था कि अगर शिशु का जन्म के समय वजन अधिक हो तो उसके वयस्क होने पर उसके मोटे होने की संभावना बढ़ जाती है पर हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि माता का वजन और बच्चे की प्रथम सात सालों में हुई बढ़ोत्तरी निर्धारित करती है कि उसके वयस्क होने पर मोटापे की संभावना है कि नहीं। इस शोध में पाया गया है कि प्रथम सात सालों तक जिन शिशुओं में विकास जल्दी होता है उनके मोटा होने की संभावना अधिक होती है। इस शोध में यह भी पाया गया कि जो बच्चे प्रथम सात वर्ष में वयस्कावस्था की ऊंचाई पा लेते हैं। उन्हें उस ऊंचाई तक न पहुंच पाने वाले बच्चों की तुलना में 33 वर्ष के होने पर मोटापे की संभावना अधिक हो जाती है।
साथ ही इस शोध में यह भी पाया गया कि बच्चे का जन्म के समय होने वाले वजन का वयस्क होकर मोटा होने की संभावना से बहुत ही कम संबध होता है। अगर मां का वजन अधिक है तो उसके बच्चे आकार में बड़े होते हैं जो बड़े होकर मोटे वयस्क बनते है पर पिता के वजन का बच्चे के वयस्क होने पर मोटा होने से कोई संबंध नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *