राम जल सेतु लिंक अति महत्वाकांक्षी परियोजना: मुख्यमंत्री शर्मा

0
69d62d670e410_file

जयपुर, आठ अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को प्रदेश के बूंदी जिले के गुहाटा गांव में राम जल सेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट के कार्यों का निरीक्षण किया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में पेयजल एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा तथा राज्य की लगभग 40 फीसदी आबादी इससे लाभान्वित होगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे हों।

शर्मा ने कहा कि यह ‘चम्बल एक्वाडक्ट’ राम जल सेतु लिंक परियोजना का महत्वपूर्ण घटक है ऐसे में अधिकारी निर्माणाधीन कार्यों की नियमित निगरानी करें। उन्होंने परियोजना के प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि चम्बल ‘एक्वाडक्ट’ कोटा के पीपल्दा समेल गांव तथा बूंदी के गुहाटा गांव के मध्य चम्बल नदी पर बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 2,280 मीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *