महिला आरक्षण कानून अतीत की परिकल्पनाओं को साकार करेगा, भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा : मोदी

0
69d738dd358f2-pm-modi-092751515-16x9

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संसद उस समय ‘‘नया इतिहास’’ रचेगी, जब 2029 में लागू करने के लिए इस सप्ताह महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन किया जाएगा।

मोदी ने संसद के तीन दिन के विशेष सत्र से पहले यहां महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब 2023 में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संबंधी विधेयक लाया गया था, तब सभी दलों ने इसे सर्वसम्मति से पारित किया था और 2029 तक इसे लागू करने की सामूहिक मांग भी उठी थी।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से विपक्ष ने इस बात पर जोर दिया था कि विधेयक को 2029 तक लागू करना आवश्यक है।

उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ नामक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। ऐसा नया इतिहास, जो अतीत की परिकल्पनाओं को साकार करेगा और भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा। यह ऐसे भारत का संकल्प है, जो समतावादी हो, जिसमें सामाजिक न्याय केवल नारा न होकर हमारी कार्य संस्कृति और निर्णय प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा हो।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *