हम सभी जानते हैं कि टहलना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। खासकर सुबह-सुबह टहलने से हमें स्वच्छ हवा मिलती है जिसके बहुत सारे फायदे हैं। स्वच्छ हवा में टहलने से हम खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। सामान्य तौर पर व्यक्ति को दस हजार कदम चलना चाहिए। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए टहलना काफी बेहतर उपाय है। हर दिन टहलने से स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है ,हमारा शरीर भी फिट रहता है। खुद को फिट रखने के लिए आजकल बहुत सारे लोग खाना छोड़ देते हैं, तरह-तरह की दवाएं लेने लगते हैं, जरूरत से ज्यादा जिम में पसीना बहाने लगते हैं जोकि एक सीमा तक ही ठीक है।
फिट रहने का सबसे सामान्य उपाय है, पैदल टहलना। सुबह या शाम में समय निकाल कर थोड़ा बहुत टहल लेना। धीरे-धीरे शुरुआत करने से ही आगे टहलने की आदत बनी रहेगी। जो लोग रोजाना पैदल चलते हैं, उनका बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स, वेस्टलाइन और मेटाबॉलिज्म सब कुछ सही रहता है। इन लोगों में हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। वहीं दूसरी तरफ जो लोग घंटों ऑफिस में बैठकर काम करते हैं उनका बीएमआई, वेस्टलाइन, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा पाया जाता है। रोजाना थोड़ी देर टहलने का मतलब है कम से कम 30 से 45 मिनट पैदल चलना। अगर एक बार में ज्यादा चलना संभव न हो तो कम से कम तेज चाल में 15 मिनट सुबह और 15 मिनट शाम टहल लें। सुबह जगने के बाद आप आधे घंटे टहल लें। हर दिन चलने से सेहत दुरुस्त रखेगा और वजन भी कम होने लगेगा। इसके अलावा घबराहट बेचैनी टेंशन अवसाद गठिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप इत्यादि रोगों में भी बहुत आराम मिल सकता है।
ध्यान दें, यदि आपको किसी प्रकार की कोई बीमारी है जैसे वेरीकोज वेंस अथवा कोई और बीमारी तो अपने चिकित्सक से जरूर परामर्श ले लें।