हनुमान जन्मोत्सव के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को उत्तर दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा

0
Kanpur-Hanuman-Jayanti-traffic-alert-1774969668342-1775037218493-1775037228030

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के निकट बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव समारोह के कारण बुधवार तथा बृहस्पतिवार को उत्तर और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा।

दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, मंदिर के आसपास कई धार्मिक शोभा यात्राएं और कार्यक्रम होंगे जिससे प्रमुख सड़कों पर जाम लग सकता है।

बुधवार यानी एक अप्रैल को अपराह्न दो बजे से रात 11 बजे तक और बृहस्पतिवार यानी दो अप्रैल को पूरे दिन यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

इस प्रतिबंध के कारण प्रभावित सड़कों में रिंग रोड (शांति वन और अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) कश्मीरी गेट के बीच दोनों ओर के मार्ग), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और बुलेवार्ड रोड शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यातायात की स्थिति के अनुसार रेल छत्ता चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज, बुलेवार्ड रोड-लोथियन रोड टी-प्वाइंट और रिंग रोड पर मंकी ब्रिज के नीचे यातायात को किसी अन्य मार्ग से भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *