रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात निलंबित

0
asder4rewdsa

जम्मू, छह अप्रैल (भाषा) रामबन जिले में बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानों से पत्थर गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के यातायात रोक दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यातायात पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच सुरंगों में भूस्खलन और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिसके कारण राजमार्ग पर दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है।

राजमार्ग से मलबा और पत्थर हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *