सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला पुल फिर से खोला गया

0
sdewwee

दुबई, सात अप्रैल (एपी) सऊदी अरब को बहरीन द्वीप से जोड़ने वाला प्रमुख पुल ‘किंग फहद कॉजवे’ ईरान से हमलों की आशंका के कारण कुछ घंटों तक बंद रहने के बाद मंगलवार सुबह फिर से खोल दिया गया।

किंग फहद कॉजवे प्राधिकरण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा कि बहरीन और अरब प्रायद्वीप के बीच सड़क से जुड़ने वाला यह एकमात्र मार्ग अब फिर से चालू हो गया है।

ईरानी हमलों के कारण बहरीन का हवाई अड्डा कई हफ्तों से बंद है।

इस पुल को कुछ ही घंटे के लिए उस समय बंद किया गया जब ईरान की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल ने सऊदी अरब को निशाना बनाया और उससे वहां के ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

हालांकि, इस हमले से हुए नुकसान के बारे में सऊदी अरब ने अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *