दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के 33 संभावित समाधानों का जल्द शुरू होगा परीक्षण

0
navjivanindia_2023-11_456f66cb-4c8a-4533-8e91-6cc0ee40ec79_Delhi_air_Pollution

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का हल खोजने के लिए दिल्ली सरकार की ‘इनोवेशन चैलेंज’ प्रतिस्पर्धा के तहत चयनित लगभग 33 समाधानों का अब दूसरे चरण का परीक्षण होने वाला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इनमें खंभों पर लगने वाले सौर ऊर्जा से संचालित ‘डस्ट ट्रैप’, बिना फिल्टर के धुआं और धूल को पकड़ने वाले ‘कार्बन-कैप्चर’ उपकरण, ‘इलेक्ट्रोस्टैटिक मिस्ट स्प्रेयर’, ‘स्मार्ट डस्ट-सप्रेशन’ और ‘मॉनिटरिंग सिस्टम मॉडल’, तथा वाहनों में लगाए जाने वाले एयर प्यूरीफायर शामिल हैं, जो कारों के उत्सर्जन की गुणवत्ता सुधारने में मदद करेंगे।

बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों में से इन नवाचार को चुना गया था और इन्हें इस साल जनवरी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- दिल्ली में एक प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किया गया था। दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य शहर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए व्यावहारिक समाधान खोजना है।

एक अधिकारी ने कहा, “इनोवेशन चैलेंज अब दूसरे चरण में प्रवेश करने वाला है, जहां परीक्षण शुरू होंगे और सरकार इसके लिए आवश्यक सभी बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगी।”

अधिकारी ने बताया कि परीक्षण मई के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है और अगले तीन महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *