सनी लियोन वाला किरदार निभाएंगी तमन्‍ना भाटिया

0
aswer432wq

एकता कपूर की फिल्‍म ‘रागिनी एमएमएस’ के तीसरे पार्ट ‘रागिनी एमएमएस 3’ के लिए एक्‍ट्रेस तमन्‍ना भाटिया का नाम फायनल हो चुका है। सनी लियोन की तरह तमन्‍ना भी अब इस फिल्‍म के जरिए अपने हुस्‍न के जलवे दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शशांक घोष व्‍दारा डायरेक्‍ट की जाने वाली इस फिल्‍म में वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इस डार्क कॉमेडी और म्यूजिकल फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्‍म  अगले साल रिलीज होगी।  

21 दिसंबर 1989 को मुंबई में जन्मीं तमन्ना आज बॉलीवुड और फैशन की दुनिया की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। रेड कार्पेट से लेकर कैजुअल आउटिंग तक, तमन्ना हर मौके पर स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखती हैं।

उनके कपड़े हमेशा फैशन ट्रेंड्स के हिसाब से होते हैं और उनका स्टाइल उनकी पर्सनालिटी को और भी निखार देता है। खूबसूरती के मामले में तो वह ऐश्वर्या को कड़ी टक्कर देती है।

फिल्मों में कदम रखने से पहले साल 2005 में सिंगर अभिजीत सावंत म्यूजिक वीडियो ‘लफ्जों में’ में पहली बार तमन्ना भाटिया को नोटिस किया गया था।  उसके बाद उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ (2005) से की थी।

फिर उसी साल तेलुगु फिल्म ‘श्री’ (2005) और उसके उसके अगले साल तमिल फिल्म ‘केडी’ (2006) में काम किया। इसके बाद उनकी तेलुगु फिल्‍म ‘हैप्पी डेज़’ और तमिल फिल्‍म ‘कल्लूरी’ (2007) आईं।

करियर के शुरुआती दिनों में तमन्ना भाटिया ने छोटे मोटे रोल भी किए मगर आगे उनकी मेहनत, टैलेंट और आत्मविश्वास ने उन्हें सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहचान दिलाई और देखते ही देखते वह साउथ की फिल्‍म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्‍ट्रेस बन गईं।

तमन्ना भाटिया को सबसे ज्‍यादा पॉपुलेरिटी पेन इंडिया फिल्‍म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (2017) से मिली।

फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ (2005) के बाद तमन्‍ना ने ‘हिम्मतवाला’ (2013), ‘हमशकल्स’ (2014), ‘एंटरटेनमेंट’ (2014), ‘तूतक तूतक तूतिया’ (2016), ‘खामोशी’ (2019) और ‘बबली बाउंसर’ (2022) ‘प्‍लान ए प्‍लान बी’ (2022) और ‘सिकंदर का मुकद्दर’ (2024)  जैसी हिंदी फिल्‍में  कीं लेकिन साउथ की तरह उन्‍हैं यहां उतनी कामयाबी नहीं मिल सकी। दूसरी तरफ तमन्‍ना भाटिया ने जब कुछ हिंदी फिल्‍मों मे स्‍पेशल सॉंग अपीयरेंस किया, तब उन पर फिल्‍माये गये वे डांस नंबर  काफी सराहे गये।

फिल्म ‘हिम्मतवाला’ (2013) में अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए उन्‍होंने ‘ताकी ताकी…’ किया था।  उसके बाद वह फिल्म ‘हमशकल्स’ (2014) में ‘पिया के बाजार में’  नजर आई थी। 

‘स्त्री 2’ (2024) के गाने ‘आज की रात’ में तमन्‍ना ने अपने डांस मूव्‍स से जो जलवा बिखरा वह कमाल का था। उसके बाद अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ (2025) के गाने ‘नशा’ में तमन्ना भाटिया ने अपने डांस मूव्स से फैंस के होश ही उड़ा दिए।  

तमन्ना भाटिया ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। अपने अमेजिंग डांस मूव्स और स्टाइलिश स्क्रीन प्रेजेंस से वो हर बार ही बाजी अपने नाम कर लेती हैं. उनके लटके-झटके लोगों को दीवाना बना देते हैं। तमन्ना का डांस और अदाओं पर फैंस फिदा होते हैं।

हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्‍म ओ रोमियो’ (2026) में नजर आईं। इसमें शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में थीं जबकि तमन्‍ना का एक खास किरदार था।   

 इसके बाद तमन्‍ना तमिल फिल्‍म ‘पुरूषन’ के अलावा हिंदी फिल्‍म ‘विवान-फोर्स ऑफ द फोरेस्‍ट’, ‘रेंजर्स’, ‘आईपीएस मारिया’, वी शांताराम की बायोपिक और काफी समय से बन रही बोले चूडि़यां कर रही हैं।

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 15 मई 2026 में रिलीज होगी। जबकि ‘रेंजर्स’ 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। इसमें अजय देवगन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। 2026 में वो फिल्म ‘रेंजर’ में दिखेंगी।  

वी शांताराम की बायोपिक में वे उनकी पत्‍नी जयश्री शांताराम का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्‍म संभवत: अगले साल आयेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *