पोप लियो ने ईरान युद्ध संबंधी अपने शांति संदेश की आलोचना के बाद ट्रंप पर पलटवार किया

0
asdewwww

पापल विमान से, 13 अप्रैल (एपी) पोप लियो चौदहवें ने ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध संबंधी अपने शांति संदेश की अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा की गई आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि वेटिकन की शांति और सुलह की अपील ‘बाइबिल के पवित्र उपदेशों’ में निहित है, और वह डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से नहीं डरते।

लियो ने पोप के विमान में एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप द्वारा की गई आलोचना ‘बाइबिल के पवित्र उपदेशों’ को न समझने की वजह से है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ, लेकिन मैं उस कार्य को जारी रखूंगा जिसे मैं आज दुनिया में चर्च का मिशन मानता हूं।’’

पापल विमान पोप की यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला विमान है।

अमेरिकी मूल के पहले पोप ने इस बात पर जोर दिया कि शांति के लिए सामान्य अपील और विश्व में ईरान तथा अन्य जगहों पर युद्ध को बढ़ावा देकर ‘‘सर्वाधिक शक्तिशाली होने के भ्रम’’ की निंदा करके उन्होंने ट्रंप या किसी अन्य पर सीधा हमला नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *