‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ के डबल रोल में नील भट्ट

0
neil-bhatt-2026-01-28-11-39-22

एक लंबे वक्त से छोटे पर्दे से दूर रहे एक्‍टर नील भट्ट को टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (2020-2023) के बाद सलमान व्‍दारा होस्‍ट किए गये रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (2023) में देखा गया था।

अब वे 3 फरवरी से रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे टीवी शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ में नजर आ रहे हैं।

स्टार प्लस व्‍दारा अपने प्राइम टाइम फिक्शन लाइनअप को मजबूत करने के लिए लॉन्च किए गए सस्पेंस और इंट्रीग से भरे फैमिली ड्रामा शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ घरेलू जिंदगी और एक खतरनाक सीक्रेट दुनिया को साथ जोड़ता हुआ नजर आ रहा है। 

इस शो में नील भट्ट शिव प्रसाद देशमुख और एजेंट परशुराम के डबल रोल में हैं। एक तरफ शिवप्रसाद एक जिम्मेदार पति है। उसकी पत्नी शालिनी और दो बच्चे हैं। दूसरी तरफ परशुराम, एक सीक्रेट जासूस के किरदार में हैं।  

दूसरी तरफ, परशुराम एक जासूस है। शिवप्रसाद की पत्नी शालिनी को इस बात की भनक तक नहीं है कि उसका पति एक सीक्रेट एजेंट भी है और वह दोहरी ज़िंदगी जी रहा है।

घर के अंदर वह राम की तरह शांत, धैर्यवान और समर्पित है तो बाहर की दुनिया में परशुराम मजबूत, निडर और फैसले लेने वाला। इस दोहरे किरदार में नील भट्ट ने जिस तरह से ड्यूल नेचर वाला किरदार निभाया है, वह हर किसी को पसंद आ रहा है। 

खासकर जासूस वाला किरदार तो नील भट्ट पर काफी जंचता है। बचपन से मार्शल आर्ट्स में दिलचस्‍पी होने के कारण नील ने इस किरदार के हिस्‍से में आए सारे एक्शन और स्टंट्स खुद ही किए।

4 अगस्‍त 1987 को गुजरात के वडोदरा में पैदा हुए नील भट्ट ने पहली बार साल 2008 में ‘बूगी बूगी’ में बतौर कंटस्‍टेंट हिस्‍सा लिया और शो के विनर बने। इसके बाद वह टीवी शो ‘जो इश्‍क की मरजी वही रब की मर्जी’ (2009) में नजर आए।

तब से अब तक नील भट्ट  दो दर्जन से अधिक टीवी शो और दो म्‍यूजिक वीडियोज कर चुके हैं। साल 2009 में उन्‍होंने फिल्‍म ‘फास्‍ट फार्वर्ड’ में बतौर डांसर हिंदी फिल्‍म जगत में डेब्‍यू किया। इसके अलावा वह गुजराती फिल्‍म ‘भंवर’ (2017) में भी नजर आ चुके हैं। नील भट्ट शादी शुदा हैं। उन्‍होंने साल 2021 में एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या शर्मा के साथ शादी की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *