मंधाना ने महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए हाइजीन ब्रांड के साथ साझेदारी की

0
fi-58-2026-04-07-15-42-04

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने एक प्रमुख महिला हाइजीन (स्वच्छता) ब्रांड की ब्रांड दूत बनने के बाद स्वास्थ्य और महिलाओं की हाइजीन को प्राथमिकता देने की अहमियत पर जोर दिया।

‘पी सेफ’ ने अपने स्थापना दिवस पर भारतीय महिला टीम की उप कप्तान को अपनी ‘कंफर्ट रेंज’ का चेहरा बनाया है और इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ इस साझेदारी का मकसद महिलाओं की हाइजीन के संदेश को फैलाना है।

मंधाना ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कंफर्ट कभी ऐसी चीज होनी चाहिए जिसके बारे में आपको दो बार सोचना पड़े या कोई समझौता करना पड़े। यह बस आपको मिलनी चाहिए। पी सेफ के बारे में यही बात मुझे सबसे अलग लगी क्योंकि वे कंफर्ट को प्राथमिकता देने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *