दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, तेज बारिश का पूर्वानुमान

0
sdfewdsswqs

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने आज दिन में भी गरज के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 0.4 मिमी, पालम में 1.4 मिमी, लोधी रोड में 1.0 मिमी और आयानगर में 3.0 मिमी दर्ज की गई।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था, जबकि पालम में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था।

लोधी रोड पर तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है; रिज में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है; और आयानगर मे 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 111 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘अत्यंत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *