ज्योतिराव फुले ने अपना जीवन हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया: मुर्मू

0
asxdwsdwdswswq

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन हाशिए पर रह रहे समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

फुले का जन्म 1827 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के सातारा जिले के कटगुन गांव में हुआ था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, “महात्मा ज्योतिराव फुले ने अपना जीवन हाशिए पर रह रहे समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और सामाजिक सुधार एवं समावेशिता की एक अमिट विरासत छोड़ी।”

मुर्मू ने संविधान सदन के प्रेरणा स्थल पर फुले को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *