जापान के एमयूएफजी बैंक ने 39,618 करोड़ रुपये में श्रीराम फाइनेंस में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

0
shutterstock1541372777

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) जापान के प्रमुख ऋणदाता एमयूएफजी बैंक ने बुधवार को श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (एसएफएल) में 39,618 करोड़ रुपये में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

यह निवेश भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र में दो देशों के बीच होने वाला अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।

श्रीराम फाइनेंस ने बयान में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई बैठक में एमयूएफजी बैंक को ‘तरजीही निर्गम’ के माध्यम से इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।

तरजीही निर्गम एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कंपनी कुछ चुनिंदा निवेशकों को ही शेयर जारी करती है।

बयान के अनुसार, एमयूएफजी बैंक ने 840.93 रुपये प्रति शेयर की दर से लगभग 47.11 करोड़ शेयर खरीदे हैं।

यह सौदा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सहित सभी आवश्यक नियामकीय और वैधानिक स्वीकृतियां मिलने के बाद पूरा किया गया है।

दिसंबर में मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक (एमयूएफजी) ने इस गैर-बैंकिंग ऋणदाता कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया था, जो अब पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *