हिमंत शर्मा ने वोट डाला, लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद पाने की कोशिश में जुटे

0
9fee3100-3261-11f1-bdf9-bf5479a63eec.jpg

गुवाहाटी, नौ अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को गुवाहाटी में अपना वोट डाला।

उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा और उनके दोनों बच्चे भी थे।

राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर रहे और लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहे शर्मा, जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका प्रतिनिधित्व वह 2001 से करते आ रहे हैं।

अपना वोट डालने से पहले, उन्होंने कामाख्या मंदिर सहित कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

असम विधानसभा के 126 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना चर मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *