सामग्रीः- चार कटोरी छाछ, चार बड़े चम्मच बेसन, हरी मिर्च चार-पांच, एक बड़ा टुकड़ा लौकी, साबुत जीरा आधा चम्मच, राई आधा चम्मच, कढ़ी पत्ते की टहनी, हींग आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तीन बड़े चम्मच तेल। विधिः- कड़ाही में छाछ डाल कर आंच पर रखें। एक कटोरी में बेसन हल्दी, जीरा व नमक को पानी से घोल कर कड़ाही में डालें। लौकी को लम्बे आकार में काट कर कढ़ी में डालें। धीमी आंच पर गाढ़ी हो जाने पर इसे आंच से उतार लें। एक अन्य कड़ाही में तेल डाल कर गरम होने पर जीरा, राई, सूखी मिर्च व कड़ी पत्ता डालें। चटखने के बाद हींग व लाल मिर्च पाउडर डाल कर कढ़ी में उडे़ल दें। सादे चावल के साथ परोसें।