मेथिया कढ़ी

0
photo777

सामग्रीः- चार कटोरी छाछ, चार बड़े चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, चार गड्डी मेथी की ताजी पत्तियां, आधा चम्मच साबुत जीरा, दो सूखी लाल मिर्च, आधी चम्मच चीनी, चार हरी मिर्च, हींग पाउडर एक चौथाई चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल तीन बड़े चम्मच।
विधिः- कड़ाही में छाछ डाल कर आंच पर रखें। एक कटोरी में चार चम्मच बेसन, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर व नमक डाल कर पानी में घोलें। इस घोल को छाछ में डाल कर अच्छी तरह पकने दें। हरी मिर्च चीर कर छाछ में डालें। मेथी की पत्तियों को धोकर बारीक काट लें और इसमें डालें। ढक्कन लगा कर धीमी आंच में पकाते हुए कढ़ी थोड़ी गाढ़ी होने पर आंच से उतार लें।
तड़के के लिए अन्य छोटी कड़ाही में तेल गरम करने के पश्चात सूखी मिर्च, जीरा डालें। चटखने के बाद हींग व लाल मिर्च डाल कर तुरंत बन्द कर दें और कढ़ी वाली कड़ाही में इसे उड़ेल दें। साथ ही तुरंत ढक कर रख दें। चाहें तो आप इसमें छोटी-छोटी मेथी और बेसन के पकौड़े बना कर डालें तो स्वाद दुगुना हो जाएगा। पकौड़े उतारते समय डालें। इस कड़ी को चाहें तो बाजरे की रोटियों के साथ या सादे चावल के साथ भी ले सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *