आज के आधुनिक युग में इंसान के पास वक्त ही नहीं है कि वो अपने शरीर पर ध्यान दें जिसके कारण उसे बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है जैसे कमर दर्द, पीठ दर्द आदि। उन्हें इस बात का भ्रम होता है कि थोड़ी देर लेटने से व दर्द निवारक दवाइयों से उन्हें आराम मिलेगा परन्तु यह सोच गलत है, दर्द मिटाने का सही तरीका है व्यायाम, आइये जाने कैसे:- काम के वक्त एक मिनट खड़े होकर अपने हाथों और पैरों को हल्के-हल्के झटकें दे और हो सके तो अपने बैठने की स्थिति बदलें। अगर काम के बीच मोबाइल पर बात करते हैं तो खड़े होकर या थोड़ा चल कर बात करें। इससे आपकी थोड़ी सैर हो जाएगी, साथ ही कमर भी सक्रिय हो जाएगी। आपको अक्सर पीठ दर्द की शिकायत रहती है तो उसका कारण है ठीक पोस्चर में न बैठना। इसके लिए जरूरी है आप अपनी पीठ को कुर्सी पर इस तरह टिकाएं कि पीठ सीधी रहे। वजन ज्यादा होने के कारण भी लोगों को पीठ दर्द, स्पाइन डिस्क की तकलीफें हो सकती हैं, इसलिए वजन को घटाने की कोशिश करनी चाहिए। रोजाना व्यायाम करें जिससे मांसपेशियों की जकड़न दूर हो सकें और वजन भी कम हो सके। अधिक धूम्रपान भी आपके शरीर के लिए घातक हो सकता है। निकोटिन से निकले तत्व स्पाइन डिस्क पर असर डालते हैं और उसे कमजोर करते हैं। रक्त प्रवाह को धीमा करते हैं। इसलिए रोजाना व्यायाम करें और स्वस्थ रहें।