सीट बंटवारे को लेकर भ्रम की स्थिति ‘मामूली’ बात; कांग्रेस और द्रमुक दोनों जिम्मेदार: नारायणसामी

0
sd3eew3eee

पुडुचेरी, तीन अप्रैल (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर हुई भ्रम की स्थिति के लिए उनकी पार्टी और द्रविड़ सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) दोनों जिम्मेदार हैं और उन्होंने इसे एक मामूली बात बताया है।

द्रमुक ने इस तर्क को नहीं माना और कहा कि कांग्रेस ने छह अतिरिक्त सीट पर उम्मीदवार उतारकर ‘‘बड़ी गलती’’ की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बातचीत को लंबा चलने नहीं देना चाहिए था।

‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में नारायणसामी (78) ने ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को एक ऐसी सरकार बताया जिसने पुडुचेरी की जनता के साथ पूरी तरह से ‘‘धोखा’’ किया है।

उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और यह बात तब स्पष्ट हुई जब हमने हाल में पुडुचेरी में एक पदयात्रा की।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन सहयोगी दलों, कांग्रेस और द्रमुक के बीच सीट बंटवारे को लेकर जो भ्रम की स्थिति है, वह मामूली बात है; लोग भाजपा को पूरी तरह से नकार रहे हैं। मुख्यमंत्री एन रंगासामी भाजपा की कठपुतली बन गए हैं और मुझे विश्वास है कि लोग उन्हें नकार देंगे।’’

इस बीच, अंतिम समय में यह तय हुआ कि कांग्रेस पार्टी 16 सीट पर चुनाव लड़ेगी और द्रमुक को 14 सीट आवंटित की गईं। द्रविड़ पार्टी ने अपने सहयोगी वीसीके के साथ एक सीट साझा करने का फैसला किया।

पुडुचेरी में 30 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के तहत नौ अप्रैल को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *