एलपीजी की उपलब्धता को लेकर झूठ न बोले केंद्र सरकार: राउत

0
cdewsww

मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने बुधवार को पश्चिम एशिया युद्ध के मद्देनजर रसोई गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर केंद्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को इस मुद्दे पर जनता को विश्वास में लेना चाहिए।

राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया कि देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी है। राउत ने पत्रकारों से कहा कि ईंधन की कमी के कारण पाकिस्तान और कई अन्य देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा, “ (केंद्र) सरकार पर भरोसा ना करें। वह झूठ बोल रही है। एलपीजी की कमी है और यह बनी रहेगी।”

राउत ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दूसरे महीने में प्रवेश करने के कारण सरकार भी इस (एलपीजी की उपलब्धता) पर कुछ नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, “लेकिन हमारा कहना यह है कि सरकार को झूठ नहीं बोलना चाहिए और लोगों को भरोसे में लेना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *