भाजपा सरकार बंगाल में तृणमूल के ‘सिंडिकेट राज’ को खत्म करेगी : शाह

0
202604103742022

ओंडा (पश्चिम बंगाल), 11 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो वह तृणमूल कांग्रेस के ‘सिंडिकेट राज’ को समाप्त कर देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

बांकुड़ा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आलू किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी उपज को देशभर में भेजा जाएगा, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हम तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘सिंडिकेट राज’ को खत्म कर देंगे।’’

शाह ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार में शामिल सभी लोगों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है और देश के लिए खतरा बने घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *