हरी मिर्च के फायदे

0
green-chili-health-benefits-2025-04-ce4fd6d7d9cf629e67aa6fd72672b376

छोटी सी हरी मिर्च स्वास्थ्य के लिए बहुत पोषक तत्वों से भरपूर होती है। हरी मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके अलावा, सोडियम, पोटेशियम और डाइटरी फाइबर भी इसमें मौजूद होते हैं। यहाँ तक कि हरी मिर्च में आयरन भी मौजूद होता है।
यह एक अच्छा एंटीआक्सीडेंट भी है। एंटीआक्सीडेंट मतलब शरीर की रक्षा उन हानिकारक आक्सीडेंट्स से करता है जो आक्सिडेशन की क्रिया में बनते हैं और शरीर को बहुत तरीकों से नुकसान पहुंचाते हैं।
हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही साथ सेहत को बहुत से फायदे पहुंचाती है। हरी मिर्च का सेवन पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है और यह हाजमे को दुरुस्त रखती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब हम हरी मिर्च खाते हैं तो मुंह में लार (स्लाइवा) का निर्माण ज्यादा होता है और यही लार खाने को पचाने में मदद करती है।
 हरी मिर्च में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसलिए यह शरीर की रोगों से लड़ने में मदद करती है।
 शरीर को संक्रमण से बचाती है। यहाँ तक कि इसके एंटीआक्सीडेंट होने से यह कैंसर जैसी बीमारी को होने से भी रोकती है।
 शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकती है।
 चयापचय को बढ़ाती है और कैलोरी को जलाने में शरीर की मदद करती है।
 गर्मियों में हरी मिर्च का सेवन करने से यह शरीर को ठंडा रखने का भी काम करती है।
 यह हाइपरटेंशन के रोगियों को लिए फायदेमंद होती है और हृदय रोगों की आशंकाओं को कम करती है।
 अर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
 हरी मिर्च में विटामिन ए होता है, इसलिए यह आँखों की रौशनी बढ़ाने में फायदेमंद होती है।
 हरी मिर्च में पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट्स त्वचा और खूबसूरती से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद है।
 यह बढ़ती उम्र के प्रभावों को रोकने, रंग निखारने और झुर्रियों को कम करने में भी फायदेमंद है।
 शरीर में कहीं दर्द होने पर हरी मिर्च में पाए जाने वाले तत्व दर्द में राहत देने का भी कार्य करते हैं।
 हरी मिर्च कोलेस्ट्राल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती है।
 हरी मिर्च को खाने के बाद शरीर में एक हार्मोन एंडोर्फिन का निर्माण होता है, और यह हार्मोन ‘फील गुड़ हार्मोन’ के नाम से भी जाना जाता है यानी यह हमारे मूड को भी अच्छा कर देती है।
हरी मिर्च, हड्डियों और दांतों के लिए भी फायदेमंद है और यह हमारे शरीर के टूटे फूटे उतकों की भी मरम्मत करने का भी कार्य करती है।
 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती है।
 पुरुषों के लिए हरी मिर्च का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका ज्यादा होती है और हरी मिर्च प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में बहुत फायदेमंद है।
जिनको निम्न दिक्कतें है वो हरी मिर्च थोड़ा संभलकर खायें. जिनको एसिडिटी या हार्टबर्न की शिकायत हो जिनके मुंह में या जीभ पर बराबर छाले बनते हों, जिनको बादी ( यानी बिना खून वाली) बवासीर की दिक्कत हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *