एंटी आक्सीडेंट अल्जाइमर रोग की संभावना को कम करते हैं

0
LIZLOVES-TEMPLATES-2400-x-1600-px

नीदरलैण्ड में इरेसगस मेडिकल सेन्टर के विशेषज्ञ मेरियेन इंजलहार्ट व उनके सहयोगियों द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार सब्जियों, विटामिन ई और विटामिन सी का सेवन अल्जाइमर रोग की संभावना को कम करता है। इस शोध में 55 वर्ष से अधिक की आयु के 5, 395 व्यक्तियों की खान-पान की आदतों का 6 वर्ष तक अध्ययन किया गया। इनमें से 146 सहभागियों को अल्जाइमर रोग पाया गया और 29 की रक्तवाहिनियों को रोगग्रस्त पाया गाया।
जिन व्यक्तियों ने विटामिन ई का सेवन किया, उनमें वाहिनियों के रोगग्रस्त होने की संभावना 17 प्रतिशत और अल्जाइमर होने की संभावना 19 प्रतिशत कम पायी गयी। जिन व्यक्तियों ने विटामिन सी का सेवन किया, उनमें यह प्रतिशत 9 और 18 प्रतिशत कम पाया गया। जिन्होंने सब्जियों का सेवन अधिक किया, उनमें यह 19 और 18 प्रतिशत कम पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *