पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की तैयारी ठीक से नहीं की गई थी : जर्मनी

0
1775788724-738

बर्लिन, 13 अप्रैल (एपी) जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि इसकी तैयारी ठीक से नहीं की गई थी।

मर्ज ने बर्लिन में पत्रकारों से कहा, “इस्लामाबाद में वार्ता टूटने से मुझे आश्चर्य नहीं हुआ। शुरू से ही मुझे ऐसा नहीं लगा कि वे वास्तव में अच्छी तरह से तैयार थे।’’

जर्मन चांसलर ने हालांकि इस संबंध में और कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया कि इस आलोचना में उनका इशारा किसकी ओर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *