दुर्घटना के बाद टाइगर वुड्स ने अधिकारी से कहा, कि वह ‘‘राष्ट्रपति से बात कर रहे थे’’

0
aswewsw

ऑरलैंडो, तीन अप्रैल (एपी) पिछले सप्ताह फ्लोरिडा में अपनी एसयूवी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपनी पहुंच का रौब जमाने के लिए फोन निकाला और एक पुलिस अधिकारी से कहा, ‘‘मैं अभी राष्ट्रपति से बात कर रहा था।’’

वुड्स को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद बॉडी कैमरा फुटेज में यह बात सामने आई।

वुड्स की फोन पर हुई बातचीत को वीडियो में रिकॉर्ड नहीं किया गया था। इसलिए यह स्पष्ट नहीं था कि वुड्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र कर रहे थे या नहीं। ट्रंप की पूर्व बहू वैनेसा ट्रंप वुड्स को ‘डेट’ कर रही हैं।

इस गोल्फर की 27 मार्च को गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद ट्रंप से वुड्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे बहुत बुरा लग रहा है। उन्हें कुछ परेशानी है। वह मेरे बहुत करीबी मित्र हैं। वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं। अद्भुत इंसान हैं। लेकिन उन्हें कुछ परेशानी है।’’

इस बारे में जब व्हाइट हाउस से पूछा गया कि क्या दुर्घटना के बाद ट्रंप ने वुड्स से बात की थी, तो उसने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *