5पैसा कैपिटल के 468.8 करोड़ रुपये के राइट इश्यू को 1.24 गुना अभिदान

0
7ZfFjrcY_400x400

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) डिजिटल निवेश मंच 5पैसा कैपिटल ने 468.8 करोड़ रुपये का अपना राइट इश्यू सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसे 1.24 गुना अभिदान मिला।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, यह इश्यू 27 मार्च को खुला था और शुक्रवार को बंद हुआ। इसमें 1.56 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 1.93 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

राइट इश्यू का मूल्य 300 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। पात्र शेयरधारकों को हर दो शेयर पर एक राइट शेयर खरीदने का अधिकार दिया गया था।

शेयरों के आवंटन की निर्धारित तिथि 15 अप्रैल 2026 है। इसके बाद उसी दिन शेयर निवेशकों के डिमैट खातों में जमा किए जाने की उम्मीद है और 16 अप्रैल 2026 को ये एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *