जोमैटो ने ‘फूड डिलीवरी’ मंच शुल्क बढ़ाकर 14.90 रुपये प्रति ऑर्डर किया

0
vqebma38_zomato-platform-fee-hike_625x300_20_March_26

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाले मंच जोमैटो ने उपयोगकर्ताओं से लिए जाने वाले मंच शुल्क में 2.40 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 14.90 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है। जोमैटो के ऐप पर शुक्रवार को बढ़ा हुआ शुल्क दिख रहा था।

जोमैटो का मंच शुल्क अब जीएसटी से पहले 14.90 रुपये है, जो पहले 12.50 रुपये था। उसकी प्रतिद्वंद्वी स्विगी अपने उपयोगकर्ताओं से जीएसटी सहित 14.99 रुपये मंच शुल्क ले रही है।

जानकारों के मुताबिक शुल्क में यह बढ़ोतरी अखिल भारतीय स्तर पर उन सभी बाजारों में की गई है, जहां जोमैटो परिचालन करता है। इसने पिछली बार सितंबर 2026 में मंच शुल्क बढ़ाया था।

इस बीच, तीसरी सबसे बड़ी फूड डिलीवरी कंपनी मैजिकपिन ने फिलहाल मंच शुल्क में बढ़ोतरी से इनकार किया है। कंपनी इस समय प्रति ऑर्डर 14.20 रुपये मंच शुल्क लेती है।

मैजिकपिन के सीईओ और संस्थापक अंशू शर्मा ने कहा, ”ऐसे समय में जब फूड डिलीवरी व्यवसाय बढ़ती लागत के साथ एक कठिन दौर से गुजर रहा है, हमने मंच शुल्क नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *