फिल्‍म ‘नागिन’ में कौन बनेगी नागिन ?

0
sde3ewdew3e

साल 2015 से ऑडियंस को लगातार एंटरटेन कर रहा एकता कपूर का टीवी शो ‘नागिन’ हर सीजन के साथ नई ऊंचाइयां तलाशता जा रहा है।

जिस वक्‍त एकता कपूर ने यह टीवी शो शुरू किया, तब  शायद किसी ने नहीं सोचा था कि उनका यह शो दर्शकों को सुपरनैचुरल फिक्शन की एक ऐसी नई दुनिया से मिलवाने जा रहा है, जिसमें वे उलझ कर रह जाएंगे।

दर्शकों ने जब पहली बार मौनी रॉय और अदा खान को इच्छाधारी नागिन के रूप में देखा तो वे उस मंजर पर अवाक रह गये थे। उसके बाद से अब तक लगातार 11 सालों से ये शो निया शर्मा, सुरभि चांदना, अनीता हस्सनंदानी, तेजस्वी प्रकाश और अब प्रियंका चौधरी चाहर जैसी नागिनों के साथ दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करता रहा है।

इन दिनों इस शो का 7 वां सीजन टेलीकास्‍ट हो रहा है। टीआरपी में इसने अब तक के सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ को बहुत पीछे छोड़ते हुए अपनी धाक जमा ली है।

प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल जैसे एक्‍टर्स से सजे सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। शो के इस सीजन के पहले एपिसोड से ही प्रियंका और नमिक सुर्खियों में आ गए थे। इन दोनों की तरह शो में ईशा सिंह के काम को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

‘नागिन 7’ को जिस तरह से ऑडियंस का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे एकता कपूर काफी खुश हैं। इस तरह की खबरे हैं कि इस कामयाबी से उत्‍साहित होकर अब एकता कपूर नागिन पर फिल्म बनाने की फिराक में हैं।

खबरों की माने तो इस फिल्म को माइथोलॉजिकल और फैंटेसी अंदाज़ में बड़े पर्दे पर दिखाए जाने की एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स  ने पूरी तैयारी कर ली है।  

हालांकि, एकता कपूर ने इस बारे में अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं दी है. लेकिन, फैंस इस खबर को सुनकर खुश हैं।  फैंस की दिलचस्‍पी इस बात को लेकर है कि अगर नागिन पर फिल्म बनती है तो इसमें लीड एक्टर के तौर पर कौन सी एक्ट्रेस नागिन बनेगी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *