वेदांता का लक्ष्य सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 35 प्रतिशत करना

0
dfrefe3wde

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) वेदांता समूह ने अपने संगठन के सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी को मौजूदा 23 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने एक बयान में ‘हैशटैग हरएटदकोर’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान और लिंक्डइन आधारित भर्ती अभियान शुरू करने की भी घोषणा की। इसके माध्यम से महिलाओं को खनन, धातु, तेल एवं गैस, बिजली और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

वेदांता लिमिटेड की गैर-कार्यकारी निदेशक और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा, “भारत की विकास संबंधी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश के प्रतिभावान कार्यबल की पूर्ण भागीदारी की आवश्यकता है। वेदांता में आज महिलाएं हमारे कार्यबल का 23 प्रतिशत हैं, लेकिन यह केवल शुरुआत है। हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत और अंततः 50 प्रतिशत करने का है।”

उन्होंने कहा, “हम न केवल प्रतिनिधित्व बढ़ा रहे हैं, बल्कि प्रणालियों को नया रूप दे रहे हैं, उन्नत प्रौद्योगिकीयां तैनात कर रहे हैं और ऐसे सहायता ढांचे तैयार कर रहे हैं जो महिलाओं को मुख्य उद्योगों में आगे बढ़ने में सक्षम बनाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *