ईरान पर अमेरिकी हमले में 12 अरब डॉलर का खर्च आया: हैसेट

0
america_large_1211_19

वाशिंगटन, 15 मार्च (एपी) ईरान के साथ जारी युद्ध पर अमेरिका अब तक लगभग 12 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर चुका है। यह बात राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने रविवार को कही।

वह सीबीएस न्यूज के ‘फेस द नेशन’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।

हैसेट ने कहा, ‘‘मुझे जो नवीनतम संख्या बताई गई है, वह 12 (अरब अमेरिकी डॉलर) है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका को कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से और अधिक धन का अनुरोध करने की आवश्यकता होगी, हैसेट ने जवाब दिया, ‘‘मुझे लगता है कि अभी हमारे पास वह सबकुछ है जिसकी हमें आवश्यकता है, क्या हमें और अधिक धन के लिए कांग्रेस के पास वापस जाना होगा, यह एक ऐसा विषय है जिसकी पड़ताल रसेल वॉट और ओएमबी करेंगे।’’

ओएमबी अमेरिका का प्रबंधन और बजट कार्यालय है तथा रसेल वॉट इसके निदेशक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *