राजस्थान में तापमान सामान्य से ऊपर, फतेहपुर में 35.3 डिग्री सेल्सियस

0
sdfeefew

जयपुर, दो मार्च (भाषा) राजस्थान में तापमान बढ़ने लगा है और सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के फतेहपुर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस समय राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसके अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

इसके अनुसार सोमवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 35.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 10.8 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *