तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

0
dcfewedew

चेन्नई, चार मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्यव्यापी विकास अभियान की शुरुआत करते हुए कई हजार करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में एमआरएफ द्वारा 5,300 करोड़ रुपये का निवेश और जहाज निर्माण तथा कृषि-वानिकी के लिए नयी नीतियां शामिल हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए शिवगंगा जिले के एसआईपीसीओटी-इलुप्पैकुडी औद्योगिक पार्क में अत्याधुनिक टायर निर्माण संयंत्र के लिए एमआरएफ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

इस परियोजना में अगले 12 साल में 5,300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इससे 1,000 लोगों के लिए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु जहाज निर्माण नीति 2026 की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य राज्य को सतत जहाज निर्माण, मरम्मत और अनुसंधान में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाना है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और अन्य वरिष्ठ मंत्री भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *