सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार, एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना

0
sder3wew3w

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है और उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। चिकित्सकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बुखार होने के बाद उन्हें मंगलवार रात करीब 10:22 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अध्यक्ष अजय स्वरूप के अनुसार, गांधी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और अब उनकी स्थिति ‘‘काफी बेहतर’’ है।

स्वरूप ने कहा, ‘‘उन्होंने (गांधी) नाश्ता भी किया है। हमें उम्मीद है कि उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।’’

चिकित्सकों ने बताया कि गांधी को ‘‘सिस्टमिक इन्फेक्शन’’ हुआ था और उन पर ‘एंटीबायोटिक’ दवाओं का अच्छा असर हो रहा है।

वह वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम की देखरेख में हैं, जो उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनकी स्थिति स्थिर है और गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें थोड़े समय के लिए स्वास्थ्य संबंधी निगरानी में रखे जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *