ओडिशा में 56,793 इमारतों पर सौर संयंत्र स्थापित किए गए : उपमुख्यमंत्री सिंह देव

0
57872450-55da-11ee-90fb-73d30be0aae5.jpg

भुवनेश्वर, 18 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार ने एक केंद्रीय योजना के तहत राज्यभर में 56,793 इमारतों की छतों पर सौर संयंत्र स्थापित किए हैं। उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

बीजू जनता दल (बीजद) विधायक अरुण साहू के लिखित प्रश्न के जवाब में सिंह देव ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत अब तक 2,01,443 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

ऊर्जा विभाग का प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अब तक 35,966 लाभार्थियों को सब्सिडी जारी की जा चुकी है।

इसके अलावा, ओडिशा नवीनीकरण ऊर्जा विकास एजेंसी ने भुवनेश्वर शहर में 28 सरकारी कार्यालयों की छतों पर 1850 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार तीन किलोवाट तक के सौर संयंत्र के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी देती है, जबकि राज्य सरकार 60,000 रुपये अतिरिक्त सहायता प्रदान करती है।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार ने इस योजना के क्रियान्वयन के लिए तीन वित्तीय वर्षों (2024-25 से 2026-27) के दौरान 1,800 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *