सोशल मीडिया पर वायरल भाभी के नाम से मशहूर बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हेमा शर्मा अपने डांस वीडियो और देसी अंदाज के जरिए इंटरनेट पर निरंतर तहलका मचाए हुए हैं। बिग बॉस 18 में भी उन्होंने जमकर सुर्खियां बटौरी थीं।
27 नवंबर 1995 को पैदा हुई हेमा के दो भाई और एक बहन हैं। हेमा के पिता उत्तर प्रदेश रोडवेज के वर्कशॉप में मेकेनिक थे। उनकी कमाई ज्यादा नहीं थी, परिवार बड़ा था, जिस वजह से हेमा का बचपन आर्थिक परेशानियां के साथ बीता।
हेमा को बचपन से ही डांस का बहुत शौक था। हिंदी फिल्मों में जिस तरह का डांस होता है, वह तो हेमा ने सिर्फ फिल्में देखकर ही सीख लिया था लेकिन फिर विधिवत कथक सीखते हुए 6 महीने का डिप्लोमा कोर्स किया ।
हेमा ने स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही स्कूल के बाद बच्चों को डांस सिखाना शुरू कर दिया, जिसके बदले उन्हें एक महीने में लगभग 5000 रुपए की आमदनी हो जाती थी।
हेमा ने स्कूल की पढाई खत्म करने के बाद कॉलेज में बीए में डिग्री करने के लिए एडमिशन लिया लेकिन दूसरे साल ही अचानक उनके पिता की तबियत काफी बिगड़ गई और उन्हैं पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।
हेमा डांस में माहिर तो थी ही, इसलिए कुछ करने की ललक में 2008 में उन्होंने मुंबई का रुख किया। सपनों के इस महानगर में उनका कोई भी जान-पहचान का नहीं था, इसलिए हेमा को यहां पर टिके रहने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा।
इसी दौरान हेमा की मुलाकात एक शख्स से हुई. कुछ समय तक रिलेशन में रहने के बाद 2011 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के लिए पति की यह शर्त थी कि शादी के बाद हेमा कोई काम नहीं करेंगी। सिर्फ पति के कहने पर हेमा ने काम छोड़ दिया और पूरी तरह एक गृहणी बन गईं।
हेमा पति से प्यार करती थी, इसलिए उनकी शर्त मान गई लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच चीजें बिगड़ती चली गईं। 2013 आते आते चीजें बहुत खराब हो गईं। नतीजा, दोनों का तलाक हो गया। हेमा ने फिर से काम शुरू कर दिया।
फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ (2019) के लिए हेमा ने ऑडिशन दिया और उनका सिलेक्शन हो गया। इस तरह यह हेमा शर्मा की डेब्यू फिल्म बनी। इसके बाद हेमा को एक और ऑडिशन के के जरिए सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ (2019) मिल गई।
इसी बीच हेमा शर्मा ने गौरव नाम के शख्स से दूसरी शादी कर ली। गौरव से हेमा को एक बेटा है।