विधायकों के दिल्ली जाने की जानकारी नहीं: शिवकुमार

sdfgt32ws

बेंगलुरु, 28 फरवरी (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि उन्हें किसी भी विधायक के दिल्ली या विदेश जाने की जानकारी नहीं है और उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

विधायकों के राष्ट्रीय राजधानी जाने संबंधी अटकलों के बीच शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘मुझे विधायकों के दिल्ली या विदेश जाने के बारे में कुछ भी नहीं पता और मैं इसमें हस्तक्षेप भी नहीं करूंगा।’’

कांग्रेस के पूर्व सांसद डी के सुरेश ने शनिवार को कहा कि उनके भाई एवं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, मुख्यमंत्री बन सकते हैं “यदि यह उनके भाग्य में लिखा होगा।”

इस बारे में शिवकुमार ने कहा, ‘‘हर कोई यही कह रहा है। मैंने ऐसा नहीं कहा है।’’