पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर दो दिन की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद

0
market-bull-BSE-1600

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) दो दिन की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखी गई।

निचले स्तर पर लिवाली और बाजार में सुधार के कारण हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 4.19 प्रतिशत, भारत पेट्रोलियम का 1.19 प्रतिशत और इंडियन ऑयल का 0.59 प्रतिशत बढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स चार दिन की गिरावट के बाद 899.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत बढ़कर 80,015.90 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के चलते बुधवार को इन कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी।

पिछले चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थामते हुए बीएसई सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 80,015.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,187.64 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 285.40 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,765.90 अंक पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *