राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल 2026 सत्र नहीं खेल सकेंगे सैम कुरेन

0
1773987674Sam-Curran-1888

जयपुर, 20 मार्च (भाषा ) इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला सैम कुरेन ग्रोइन की चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सत्र नहीं खेल सकेंगे जबकि टीम विकल्प पर विचार कर रही है ।

भारत से टी20 विश्व कप सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड टीम के सदस्य रहे कुरेन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से खरीदा था । उनके बदले में संजू सैमसन अब चेन्नई टीम के लिये खेलेंगे ।

पंजाब किंग्स और चेन्नई के लिये खेल चुके 27 वर्ष के कुरेन को आईपीएल 2023 सत्र के पहले 18.5 करोड़ रूपये में खरीदा गया था लेकिन चोट के कारण वह बाहर ही रहे ।

चेन्नई के लिये 2020 और 2021 में खेल चुके कुरेन पिछले सत्र से पहले 2 . 4 करोड़ में टीम से जुड़े थे ।उन्होंने पिछले सत्र में 114 रन बनाये और एक विकेट लिया ।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने रविंद्र जडेजा या कुरेन को कप्तान नहीं बनाये जाने पर हैरानी जताई थी । रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तानी सौंपी थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *